गोल्फर दीक्षा डागर थाईलैंड ओपन में संयुक्त 13वें स्थान पर रही

golfer-diksha-dagar-remained-joint-13th-in-thailand-open

दीक्षा ने रविवार को अंतिम दौर तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने शनिवार के मुकाबले 12 स्थानों का सुधार किया। उनका कुल स्कोर तीन अंडर 285 का रहा।

पटाया। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर सप्ताह का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लेडीज यूरोपीय टूर थाईलैंड ओपन में संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर रही। दीक्षा ने रविवार को अंतिम दौर तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने शनिवार के मुकाबले 12 स्थानों का सुधार किया। उनका कुल स्कोर तीन अंडर 285 का रहा।

इसे भी पढ़ें: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने PGA चैम्पियनशिप में की खराब शुरूआत

अन्य भारतीयों में त्वेसा मलिक संयुक्त रूप से 48वें और आस्था मदान संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़