सेंट लुईस रैपिड ऑनलाइन शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा की जीत से शुरूआत

Harikrishna

सेंट लुईस रैपिड आनलाइन शतरंज में हरिकृष्णा ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर लेइनियेर डोमिनिगुएज के खिलाफ जीत के साथ शुरूआत की।विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन तीन अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। हिकारू नकामूरा को हराने के बाद उन्हें रूस के इयान नेपोनियाश्चि से पराजय झेलनी पड़ी लेकिन तीसरे दौर में वेसली को हराया।

चेन्नई। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा सेंट लुईस रैपिट और ब्लिटज आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट के तीन दौर के बाद आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर लेवोन आरोनियन के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर लेइनियेर डोमिनिगुएज के खिलाफ जीत के साथ शुरूआत की।

इसे भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का 86 साल की उम्र में निधन

इसके बाद ईरान के अली रजा फिरोजा केसाथ ड्रा खेला। तीसरे दौर में उन्होंने रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक को 41 चालों में हराया। विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन तीन अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। हिकारू नकामूरा को हराने के बाद उन्हें रूस के इयान नेपोनियाश्चि से पराजय झेलनी पड़ी लेकिन तीसरे दौर में वेसली को हराया। हरिकृष्णा का सामना अब नेपोनियाश्चि से होगा जिसके बाद आरोनियन और कार्लसन से खेलना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़