हरियाणा ने झारखंड को हराकर हाकी अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता

haryana-beat-jharkhand-to-win-hockey-under-21-girls-title
[email protected] । Jan 20 2019 1:41PM

कांस्य पदक के लिये खेले गये मैच में पंजाब ने काजल के दो गोल की मदद से जीत दर्ज की। ओडिशा की तरफ से एकमात्र गोल रोजिता कुजुरू ने किया।

पुणे। हरियाणा ने रविवार को यहां झारखंड को 3-0 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हाकी प्रतियोगिता में अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता। इससे पहले पंजाब ने ओडिशा को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ अंतिम दो एकदिवसीय में खेलेंगे

हरियाणा ने मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त बना ली थी। उसकी तरफ से महिमा चौधरी, अमनदीप कौर और अमरिंदर कौर ने गोल किये। कांस्य पदक के लिये खेले गये मैच में पंजाब ने काजल के दो गोल की मदद से जीत दर्ज की। ओडिशा की तरफ से एकमात्र गोल रोजिता कुजुरू ने किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़