मोरी ने दिया इस्तीफा, सीको हाशिमोतो बनीं टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की नई अध्यक्ष

Tokyo 2020

सीको हाशिमोतो तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का अध्यक्ष पद संभालेंगी।तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के पुरुष प्रधान कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद 56 वर्षीय हाशिमोतो को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वह 83 वर्षीय योशिरो मोरी की जगह लेंगे।

तोक्यो। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सर्वाधिक बार भाग लेने का रिकॉर्ड बनाने वाली सीको हाशिमोतो को गुरुवार को तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का प्रमुख चुना गया। हाशिमोतो ने चार बार शीतकालीन और तीन बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है और अब उन्होंने नया इतिहास रचा क्योंकि जापान में अब भी शीर्ष पदों पर कम महिलाएं पहुंची हैं। तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के पुरुष प्रधान कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद 56 वर्षीय हाशिमोतो को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वह 83 वर्षीय योशिरो मोरी की जगह लेंगे।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के कोच ने भी माना, कहा- खिलाड़ियों को IPL खेलने से रोकना काफी मुश्किल

पूर्व प्रधानमंत्री मोरी को महिलाओं को लेकर टिप्पणी के कारण पिछले सप्ताह त्यागपत्र देना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बातें करती हैं। हाशिमोतो प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री पद पर है। उनके पास लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण से जुड़ा विभाग भी है। उन्होंने तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1988, 1992 और 1996) तथा चार शीतकालीन ओलंपिक (1984, 1988, 1992 और 1994) में हिस्सा लिया था। उन्होंने 1992 में स्पीडस्केटिंग में 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता था। यह ओलंपिक में उनका एकमात्र पदक है। हाशिमोतो का ओलंपिक के साथ गजब का रिश्ता है। उनका जन्म तोक्यो ओलंपिक 1964 के उद्घाटन समारोह से पांच दिन पहले उत्तरी जापान के होकाइदो में हुआ था। उनका नाम ‘सीको’ सीका से लिया गया है जिसका अर्थ ओलंपिक मशाल होता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़