Hockey World Cup 2023 में आज इन टीमों के बीच होनी है भिड़ंत, जानें किन टीमों के बीच होने हैं दो मुकाबले

hockey today
Twitter @TheHockeyIndia
रितिका कमठान । Jan 17 2023 2:35PM

भारत में हो रहे हॉकी विश्व कप 2023 का महाकुंभ जारी है। ओडिशा में आयोजित हो रहे हॉकी विश्व कप में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे है। कई टीमों ने शानदार खेल दिखाया है तो वहीं कई टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों का रुख भी बदला है।

भारत के ओडिशा स्थित भुवनेश्वर और राउरकेला के स्टेडियमों में आयोजित हो रहे हॉकी विश्व कप 2023 में 17 जनवरी को कई रोचक मुकाबले खेले जाने है। इन मुकाबलों में रोमांच चरम पर है। इन मुकाबलों में भारतीय टीम दो मुकाबले खेल चुके ही जिसमें एक में जीत और एक मुकाबला ड्रा रहा था।

 भारतीय टीम ने 13 जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से मात देते हुए जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को पहली जीत दिलाई थी, जिसके बाद भारतीय टीम के हौंसले काफी बुलंद हुए है।

 वहीं आज की बात करें तो 17 जनवरी को भुवनेश्वर में दो मुकाबले खेले जाने है। पहला मुकाबला कोरिया और जापान के बीच 17 जनवरी को शाम पांच बजे खेला जाएगा। ये मुकाबला भुवनेश्वर में होना है। पूल बी की टीमें कोरिया और जापान दोनों ही टीमें अपने पूल में शीर्ष पर नहीं है। दोनों टीमों के 0-0 पॉइंट्स है।

 मंगलवार को होने वाला दूसरा मुकाबला भी पूल बी की दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। तीन-तीन अंकों के साथ शीर्ष दो में शामिल बेल्जियम और जर्मनी की टीम के बीच दूसरा मुकाबला शाम सात बजे खेला जाएगा।

ये है पॉइंट्स टेबल पर टीमों का हाल

S.noCountry Played Win Lost  DrawPoints 
Pool A      
 1. Australia21 01 4
 2. Argentina 21 0 1 4
 3. France 2 1 1 0 3
 4. South Africa 2 0 2 0 0
 Pool B      
 1. Belgium 1 1 0 0 3
 2. Germany 1 1 0 0 3
 3. Japan 1 0 1 0 0
 4. Korea 1 0 1 0 0
 Pool C      
1. Netherlands 2 2 0 0 6
2. New Zealand 1 1 0 3
3. Malaysia 2 1 1 0 3
 4. Chile 2 0 2 0 0
 Pool D      
 1. England 2 1 0 1 4
 2. India 2 1 0 1 4
 3. Spain 2 1 0 3
4. Wales 2 0 2 0 0

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़