राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करना शानदार खबर: जाक कैलिस

incredible-news-involving-women-s-cricket-in-commonwealth-games-says-jacques-kallis

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने महिला क्रिकेट को 2022 चरण में शामिल करने का फैसला किया है जिससे महिला क्रिकेट बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा।

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑल राउंडर जाक कैलिस ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करना शानदार खबर है क्योंकि इससे खिलाड़ियों को इस मंच पर खेलने का मौका मिलेगा। कैलिस ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्ण पदक को याद करते हुए आईसीसी में अपने कालम में लिखा कि यह शानदार खबर है कि महिला टी20 क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कोहली के विकेट पर टिकी हैं मोईन अली की निगाहें

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने महिला क्रिकेट को 2022 चरण में शामिल करने का फैसला किया है जिससे महिला क्रिकेट बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा। यह नामांकन बर्मिंघम में सीजीएफ की कार्यकारी बोर्ड बैठक में किया गया। हालांकि अभी इस फैसले को सीजीएफ के सदस्यों द्वारा मंजूरी की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट के शामिल होने से जैक कैलिस प्रसन्न

क्रिकेट इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में एक बार खेला गया है जिसमें 1998 में कुआलालम्पुर में 16 पुरूष टीमें वनडे प्रारूप में खेली थीं। कैलिस ने लिखा कि यहां तक कि 1998 में इसे 20 ओवर का टूर्नामेंट कराने की बात की जा रही थी, लेकिन अब यह आखिरकार सच हो गया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़