किरेन रीजीजू ने कहा- अगले साल खेलो इंडिया के दौरान ब्रिक्स खेलों की योजना बना रहा है भारत

cc

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया खेलों के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की योजना बना रहा है। रीजीजू ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक के बाद यह घोषणा की।

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया खेलों के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की योजना बना रहा है। रीजीजू ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक के बाद यह घोषणा की। भारत को 2021 में पांच देशों के इस स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: एंडरसन के रिकार्ड के बीच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट ड्रा, श्रृंखला इंग्लैंड के नाम

रीजीजू ने बयान में कहा, ‘‘ब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय और एक ही स्थान पर किया जाएगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से खेलो इंडिया खेलों में भाग लेने के लिये आये हमारे खिलाड़ियों को करीब से ब्रिक्स खेलों को देखने का लाभ मिलेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिये मनोबल बढ़ाने वाला और प्रेरणादायी क्षण होगा। ’’

इसे भी पढ़ें: NSF की मान्यता पर हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे खेल मंत्रालय और आईओए

मंत्री ने इसके साथ ही कहा, ‘‘हम 2021 में खेलो इंडिया युवा खेलों और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन को लेकर भी आशान्वित हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘खेलो इंडिया युवा खेल 2021 के दौरान ब्रिक्स सदस्यों को उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान अपने पारंपरिक देशी खेलों का प्रदर्शन करने के लिये आमंत्रित करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़