भारतीय फुटबॉल टीम दूसरे मैत्री मैच में सर्बिया से 1-3 से हारी

india-lose-1-3-to-serbia-in-second-friendly-match
[email protected] । Sep 18 2018 2:32PM

भारत की अंडर 19 फुटबाल टीम को अगले साल की अंडर 19 एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यूरोप दौरे के दूसरे मैत्री मैच में मेजबान सर्बिया के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली। भारत की अंडर 19 फुटबाल टीम को अगले साल की अंडर 19 एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यूरोप दौरे के दूसरे मैत्री मैच में मेजबान सर्बिया के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। कोच फ्लायड पिंटो की टीम को इससे पूर्व पहले मैत्री मैच में 0-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत ने मैच की सकारात्मक शुरूआत करते हुए सर्बियाई टीम पर दबाव बनाया। कप्तान अमरजीत सिंह के कार्नर पर हालांकि मिडफील्डर जैकसन हैडर से गोल करने में नाकाम रहे।

सर्बिया ने इसके बाद बोजिक बोजान के एकल प्रयास से दागे गोल की बदौलत बढ़त बनाई। बोजान ने तीन डिफेंडरों को पछाड़ने के बाद भारतीय गोलकीपर प्रभसुखन गिल को छकाकर गोल किया। ओगनजेनोविच ने सर्बिया की ओर से दूसरा गोल दागा। टीम ने इसके बाद एक और गोल करके 3-0 की बढ़त बनाई। भारत ने मध्यांतर से पहले रहीम अली के गोल से स्कोर 1-3 किया। मध्यांतर के बाद दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़