विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पीएम मोदी ने दी बधाई

World Wrestling Championship
Twitter @ PM modi
अंकित सिंह । Aug 1 2022 10:05PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि सात स्वर्ण (पांच महिला पहलवानों द्वारा जीते गये) सहित 14 पदक जिसमें ग्रीको रोमन में 32 साल बाद जीता गया स्वर्ण भी शामिल है, कैडेट (अंडर-17) विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पदक तालिका में भी भारत शीर्ष पर है। हमारे दल को बधाई।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों में अपना दम दिखाया है। कैडेट अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर अव्वल रहे और यही कारण रहा कि पदक तालिका में भी भारत शीर्ष स्थान पर रहा। भारत को यह गर्व करने का मौका मिला है और साथ ही साथ कुश्ती के मामले में भारत का भविष्य काफी बेहतर दिख रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यही कारण रहा है कि उन्होंने ट्वीट कर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के राज्यपाल ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, अब बंदूक का जवाब बंदूक से मिलेगा

सबसे खास बात तो यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में महिला पहलवानों का खास तौर पर जिक्र किया है। महिला पहलवानों ने 7 स्वर्ण पदकों में से पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि सात स्वर्ण (पांच महिला पहलवानों द्वारा जीते गये) सहित 14 पदक जिसमें ग्रीको रोमन में 32 साल बाद जीता गया स्वर्ण भी शामिल है, कैडेट (अंडर-17) विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पदक तालिका में भी भारत शीर्ष पर है। हमारे दल को बधाई।

इसे भी पढ़ें: चीन को जवाब देने के लिए USA को चाहिए शक्तिशाली सहयोगी, क्या NATO प्लस में शामिल होगा भारत?

भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल 14 पदक जीते हैं जिसमें सात स्वर्ण है एक रजत है और 6 कांस्य पदक है। स्वर्ण पदक विजेताओं में सूरज (55 किग्रा), सचिन मोर (80 किग्रा), मुस्कान (40 किग्रा), रितिका (43 किग्रा), सविता (61 किग्रा), हर्षिता (69 किग्रा) और प्रिया मलिक (73 किग्रा) का नाम है। वहीं, रोनित शर्मा ने 48 किग्रा में रजत जीता है। महिला पहलवानों ने 5 स्वर्ण है जो एक बड़ी उपलब्धि और कैडेट विश्व चैम्पियनशिप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़