विनेश फोगाट का दिखा जलवा, बनीं 2020 ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली पहली महिला
इससे पहले उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में रेपेचेज के पहले दौर में यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी पर 5-0 से जीत हासिल की थी जिससे वह ओलंपिक कोटे और कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई थीं।
नूर सुल्तान (कजाखस्तान)। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने बुधवार को यहां विश्व चैम्पियनशिप में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट को हराकर 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।
Vinesh Phogat makes it to Olympics, to fight for bronze against Sarah Hildebrandt
— ANI Digital (@ani_digital) September 18, 2019
Read @ANI story | https://t.co/fIBFOPfvs7 pic.twitter.com/gtmciGbkSD
इसे भी पढ़ें: चीन ओपन के पहले ही दौर में साइना नेहवाल का सफर खत्म
विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सारा पर 8-2 की शानदार जीत से 25 साल की पहलवान ने तोक्यो खेलों में अपना स्थान पक्का किया। विनेश अब बुधवार को कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी की मारिया प्रेवोलाराकी से भिड़ेंगी। इससे पहले उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में रेपेचेज के पहले दौर में यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी पर 5-0 से जीत हासिल की थी जिससे वह ओलंपिक कोटे और कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई थीं।
अन्य न्यूज़