भारत को विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप में मिली 5वीं वरीयता
डब्ल्यूएसएफ विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप में पुरूष टीम वर्ग में पांचवीं वरीयता मिली है और उसे ग्रुप ई में स्विटजरलैंड और सऊदी अरब के साथ रखा गया है।
चेन्नई। डब्ल्यूएसएफ विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप में पुरूष टीम वर्ग में पांचवीं वरीयता मिली है और उसे ग्रुप ई में स्विटजरलैंड और सऊदी अरब के साथ रखा गया है। विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत वर्ग में खिताब जीतने वाली मिस्र को शीर्ष वरीयता मिली है। वह पिछली बार पोलैंड में 2016 में हुई चैम्पियनशिप में उपविजेता था। कनाडा को दूसरी और इंग्लैंड को तीसरी वरीयता दी गई है।
पाकिस्तान को 11 वीं वरीयता मिली है जो 2016 में चैम्पियन था। सभी 24 देश टीम वर्ग में भाग ले रहे हैं जिन्हें आठ समूहों में बांटा गया है। हर समूह से शीर्ष दो टीमें नाकआउट चरण में पहुंचेंगी।
ग्रुप ए: मिस्र, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर।
ग्रुप बी: कनाडा, अर्जेंटीना, स्काटलैंड।
ग्रुप सी: इंग्लैंड , आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका।
ग्रुप डी: मलेशिया , फ्रांस, जर्मनी।
ग्रुप ई: भारत , स्विटजरलैंड, सऊदी अरब।
ग्रुप एफ: चेक गणराज्य, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे।
ग्रुप जी: कोलंबिया, न्यूजीलैंड, कतर।
ग्रुप एच: अमेरिका, हांगकांग चीन, फिनलैंड।
अन्य न्यूज़