भारतीय अंडर-20 कोच पिंटो इंडियन एरोज की जिम्मेदारी संभालेंगे

India U-20 coach Pinto to take charge of Indian Arrows in I-League
[email protected] । Jul 25 2018 7:50PM

भारत की अंडर -20 फुटबाल टीम के कोच फ्लाएड पिंटो आगामी आई लीग सत्र में इंडियन एरोज टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नयी दिल्ली। भारत की अंडर -20 फुटबाल टीम के कोच फ्लाएड पिंटो आगामी आई लीग सत्र में इंडियन एरोज टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुर्तगाल के लुई नोर्टन डि माटोस ने इस महीने के शुरू में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह पद खाली हुआ। वह पिछले साल भारत की अंडर-17 विश्व कप टीम के मुख्य कोच थे। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए 18 जुलाई को एरोज के पद से इस्तीफा दे दिया था।

पिंटो की एरोज के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्ति की घोषणा आज अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की तकनीकी समिति की यहां हुई बैठक के बाद की गयी। एआईएफएफ की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘समिति ने सर्वसम्मति से इंडियन एरोज के नये मुख्य कोच पद के लिये फ्लाएड पिंटो के नाम पर सहमति जतायी जबकि उनके सहायक को बाद में आवदेन की छंटनी के बाद नियुक्त किया जायेगा।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़