इंडियन फैंस का फूटा गुस्सा, कहा- ये क्या कर डाला युवराज तुमने

yuvraj

युवराज और हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अफरीदी के चैरिटी फाउंडेशन की मदद के लिये ट्वीट किया था। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के मद्देनजर उनके इस ट्वीट की काफी आलोचना हो रही है।

नयी दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की चैरिटी को दान देने का आग्रह करती अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर आलोचना झेल रहे भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने बुधवार को कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था और मदद की उनकी गुहार को लेकर तिल का ताड़ बना दिया गया। युवराज और हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अफरीदी के चैरिटी फाउंडेशन की मदद के लिये ट्वीट किया था। दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के मद्देनजर उनके इस ट्वीट की काफी आलोचना हो रही है।

इसे भी पढ़ें: ECB ने महामारी को देखते हुए 6 करोड़ 10 लाख पौंड के पैकेज की घोषणा

युवराज ने आज ट्वीट किया ,‘‘ मुझे समझ में नहीं आता कि जरूरतमंदरों की मदद को लेकर किये गए एक ट्वीट पर इतना हंगामा क्यो बरपा है।मैं सिर्फ इतना कहना चाहता था कि अपने अपने देश में लोगों की मदद करें। मेरा इरादा किसी भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।’’ भारत की विश्व कप 2011 जीत के सूत्रधार युवराज ने कहा ,‘‘ मैं भारतीय हूं और हमेशा रहूंगा। मैं इंसानियत के लिये भी हमेशा खड़ा रहूंगा। जय हिंद।’’ अफरीदी ने युवराज और हरभजन दोनों को धन्यवाद दिया था। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 40 लोग मारे जा चुके हैं जबकि पाकिस्तान में 26 लोग मारे गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़