भारत की लड़कियों की अंडर 17 टीम ब्रिक्स फुटबाल में दक्षिण अफ्रीका से हारी

Indian girls under-17 team beat South Africa in BRICS football
[email protected] । Jul 19 2018 1:31PM

भारत को जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स अंडर 17 लड़कियों के फुटबाल टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-5 की करारी हार का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली। भारत को जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स अंडर 17 लड़कियों के फुटबाल टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-5 की करारी हार का सामना करना पड़ा। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ से मिली सूचना के अनुसार दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे हाफ में चार गोल दागे। भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल 40 वें मिनट में वानलालहरियात्री ने किया। दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरूआत की लेकिन भारतीय गोलकीपर अर्चना अरूमुगम ने 25 वें मिनट तक मेजबान टीम को गोल ने महरूम रखा। 

एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने लगातार हमले किया और 15 मिनट बाद वानलालहरियात्री के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली। वानलालहरियात्री ने समीक्षा के शानदार क्रास पर गोल किया। मध्यांतर के बाद दक्षिण अफ्रीका की लड़कियों ने 20 मिनट के अंदर चार और गोल दागकर तीन अंक पक्के किए। भारत दूसरे मैच में रूस से भिड़ेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़