भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने इंग्लैंड को हराया

[email protected] । Jul 29 2016 3:13PM

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने इंग्लैंड दौरे पर अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखते हुए मेजबान इंग्लैंड को 7–1 से हरा दिया। भारत के लिये अजय यादव और वरूण कुमार ने दो-दो गोल किये।

मारलॉ। भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने इंग्लैंड दौरे पर अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखते हुए मेजबान इंग्लैंड को 7–1 से हरा दिया। भारत के लिये अजय यादव (27वां और 43वां मिनट) और वरूण कुमार (32वां और 35वां) ने दो दो गोल किये । मनप्रीत (15वां), गुरजंत सिंह (38वां) और सिमरनजीत सिंह (40 वां मिनट) ने एक एक गोल किये। इंग्लैंड के लिये एकमात्र गोल एड होल्डर ने दागा। भारतीयों ने शुरूआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा और इसका फायदा 15वें मिनट में मनप्रीत के गोल के रूप में मिला।

इंग्लैंड को तुरंत पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर होल्डर ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद हालांकि इंग्लैंड टीम पूरे समय दबाव में रही। भारत के लिये गुरजंत के क्रास पर दूसरे क्वार्टर में अजय ने गोल किया। इसके बाद वरूण कुमार ने गोल करके भारत को 3–1 की बढत दिला दी। ब्रेक तक एक और गोल करके यह बढत उसने 4–1 की कर दी। गुरजंत और सिमरनजीत के गोलों के दम पर भारत ने तीसरे क्वार्टर में 6-1 की मजबूत बढत बना ली और आखिरी क्वार्टर में अजय ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को 7–1 से जीत दिलाई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़