Commonwealth Games 2022: जीत का अभियान जारी रखेंगे भारतीय खिलाड़ी, इन खेलों में पदक की उम्मीद

कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें संस्करण में भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत की ओर आगे कदम बढ़ा रहे हैं। आज अचिंता शेउली ने वेटलिफ्टिंग के 73 किलो वर्ग में को तीसरा पीला तमगा दिलाया। मंगलवार यानि 2 अगस्त को तैराक श्रीहरि नटराज, मुक्केबाज निकहत जरीन समेत भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम के पदक जीतने की उम्मीद है। कल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।
Commonwealth Games 2022: भारत का 2 अगस्त का कार्यक्रम
मुक्केबाजी (Boxing)
आशीष कुमार- 75-80 किग्रा (लाइट हैवीवेट) राउंड 16 (सुबह 1 बजे)
रोहित टोकस- 63-67 किग्रा (वेलटरवेट) राउंड 16 (रात 11.45 बजे)
हॉकी (Hockey)
महिला टीम- इंडिया बनाम इंग्लैंड (शाम 6.30 बजे)
लॉन बॉल्स (Lawn Bowl)
महिला पेयर- इंडिया बनाम न्यूजीलैंड (सेक्शन बी- राउंड 1) (दोपहर 1 बजे)
महिला ट्रिपल- इंडिया बनाम न्यूजीलैंड (सेक्शन सी- राउंड 1) (दोपहर 1 बजे)
महिला ट्रिपल- इंडिया बनाम इंग्लैंड (सेक्शन सी- राउंड 2) (रात 8.45 बजे)
महिला फोर- इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (गोल्ड मेडल मुकाबला) (दोपहर 4.45 बजे)
पुरुष सिंगल- इंडिया बनाम न्यूजीलैंड (सेक्शन डी- राउंड 1) (दोपहर 4.15 बजे)
पुरुष फोर- इंडिया बनाम फिजी (सेक्शन सी- राउंड 1) (दोपहर 8.45 बजे)
स्क्वाश (Squash)
सुनैना कुरुविल्ला- इंडिया बनाम पाकिस्तान- महिला एकल- (सेमीफाइनल) (शाम 8.30 बजे)
सौरव घोषाल- पुरुष एकल- सेमीफाइनल (रात 9.15 बजे)
तैराकी (Swimming)
श्रीहरि नटराज- पुरुष 200 मीटर बैकस्ट्रोक- हीट 2 (दोपहर बाद 3.04 बजे)
अद्वैत पेज- 1500 मीटर फ्रीस्टाइल- हीट 1 (दोपहर बाद 4.10 बजे)
कुशाग्र रावत- 1500 मीटर फ्रीस्टाइल- हीट 2- (दोपहर बाद 4.28 बजे)
जिमनास्टिक (Gymnastics)
सत्यजीत मंडल- वॉल्ट फाइनल (शाम 5.30 बजे)
सैफ तंबोली- पैरलल बार्स फाइनल (शाम 6.35 बजे)
एथलेटिक्स (Athletics)
एम श्रीशंकर- पुरुष लंबी कूद क्वालिफाइंग राउंड (2.30 बजे)
मुहम्मद अनीस याहिया- पुरुष लंबी कूद क्वालिफाइंग राउंड (2.30 बजे)
तेजस्विनी शकर- ऊंची कूद क्वालिफाइंग राउंड- (सुबह 12.03 बजे) (बुधवार को)
सीमा पुनिया- महिला चक्का फेंक फाइनल- (सुबह 12.52 बजे) (बुधवार को)
नवजीत कौर ढिल्लों- महिला चक्का फेंक फाइनल- (सुबह 12.52 बजे) (बुधवार को)
मनप्रीत कौर- गोला फेंक क्वालीफाइंग राउंड (दोपहर 3:30 बजे)
दुती चंद- 100 मीटर दौड़ राउंड 1 (शाम 5:15 बजे से)
टेबल टेनिस (Table Tennis)
भारत बनाम सिंगापुर- पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच (शाम 6:00 बजे)
वेटलिफ्टिंग (Weightlifting)
पूनम यादव- महिला 76 किग्रा (दोपहर 2 बजे)
उषा बन्नौर एनके- 87 किग्रा (रात 11 बजे)
विकास ठाकुर- पुरुष 96 किग्रा (शाम 06.30 बजे)