CWG 2018: पुरूष टीम जिम्नास्टिक में अंतिम स्थान पर रही भारतीय टीम

Indian team finishes last in mens team gymnastics
[email protected] । Apr 6 2018 3:54PM

आशीष कुमार की अगुवाई वाली भारतीय पुरूष जिम्नास्टिक टीम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम स्पर्धा में नौवें और अंतिम स्थान पर रही। भारत ने कुल 174 अंक बनाये जो सभी टीमों में सबसे कम थे।

गोल्ड कोस्ट। आशीष कुमार की अगुवाई वाली भारतीय पुरूष जिम्नास्टिक टीम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम स्पर्धा में नौवें और अंतिम स्थान पर रही। भारत ने कुल 174 अंक बनाये जो सभी टीमों में सबसे कम थे। भारतीय टीम के अन्य सदस्य राकेश पात्रा और योगेश्वर सिंह थे। सिंगापुर आठवें स्थान पर रहा लेकिन उसका कुल स्कोर 206 रहा जो भारत से 32 अंक अधिक है। इंग्लैंड ने 258 अंकों के साथ स्वर्ण जीता। कनाडा (248) ने रजत और स्काटलैंड (240) ने कांस्य पदक हासिल किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़