भारत ने चीन को हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Indian women''s hockey team defeats China, remains unbeaten
[email protected] । May 16 2018 6:01PM

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखते चीन को 3–1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

डोंघाइ सिटी (दक्षिण कोरिया)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखते चीन को 3–1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत के लिये वंदना कटारिया ने चौथे और 11 वें मिनट में गोल किया जबकि गुरजीत कौर ने पेनल्टी कार्नर पर 59 वें मिनट में गोल करके भारत को आठवीं रैकिंग वाली चीन टीम पर जीत दिलाई। चीन के लिये एकमात्र गोल वेन डान ने 15 वें मिनट में किया। भारत अब दो मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष पर है। 

विश्व रैंकिंग में 10 वें स्थान पर काबिज भारत का सामना अब मलेशिया से होगा। मलेशियाई टीम ने दूसरे मैच में जापान को 3–2 से मात दी। इससे पहले भारत ने पहले मैच में जापान को 4–1 से शिकस्त दी थी। इस टूर्नामेंट के जरिये शोर्ड मारिन ने महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में वापसी की है। वह पिछले सात महीने तक पुरूष टीम के साथ थे लेकिन गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक नहीं जीत पाने के बाद उन्हें फिर महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़