Football: इंटर मिलान ने पेरिस सेंट जर्मेन को पेनल्टी में हराया

inter-edge-neymar-less-psg-on-penalties
[email protected] । Jul 28 2019 4:24PM

पुर्तगाल के मिडफील्डर जाओ मारियो ने अंतिम स्पॉट किक पर गोल किया जिससे इंटर मिलान ने यहां ब्राजीली स्टार नेमार की अनुपस्थिति में मैत्री मैच में पेनल्टी पर पेरिस सेंट जर्मेन को हरा दिया।

मकाऊ। पुर्तगाल के मिडफील्डर जाओ मारियो ने अंतिम स्पॉट किक पर गोल किया जिससे इंटर मिलान ने यहां ब्राजीली स्टार नेमार की अनुपस्थिति में मैत्री मैच में पेनल्टी पर पेरिस सेंट जर्मेन को हरा दिया। पीएसजी शनिवार को जीत से सेकेंड की दूरी पर था लेकिन सैमुअल लोंगो ने इंजुरी टाइम में बराबरी गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: फीफा ने AIFF से भारतीय फुटबॉल की नवीनतम जानकारी मांगी 

इसके बाद इंटर मिलान ने पेनल्टी में 6-5 से जीत हासिल की। एंटोनियो कोंटे की टीम को चीन में मैत्री में पेनल्टी पर ही इटली के प्रतिद्वंद्वी यूवेंटस से हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही वह पेनल्टी में जीत हासिल करने में सफल रहा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़