IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य बने
बत्रा ने अब राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष होने के साथ आईओसी सदस्य बनने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है।
लुसाने। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया। बत्रा को यहां आईओसी सत्र के दौरान इस प्रतिष्ठित सीट के लिये चुना गया। उन्हें 62 में से 58 मत मिले जबकि चार मत उनके खिलाफ पड़े। बत्रा ने अब राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और एक अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष होने के साथ आईओसी सदस्य बनने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है।
#IndianOlympicAssociation President #NarinderBatra was on June 26 elected a member of the #InternationalOlympicCommittee, a statement said. He secured 58 votes out of 62, while four votes went against him.
— IANS Tweets (@ians_india) June 27, 2019
Photo: IANS pic.twitter.com/roYWzx2VFs
इसे भी पढ़ें: अगले महीने होने वाले विश्व चैम्पियनशिप ट्रायल से छूट नहीं मांगेंगे बजरंग पूनिया
बत्रा अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के भी अध्यक्ष हैं। वह किसी ओलंपिक खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय भी हैं। आईओसी में अब भारत के सक्रिय सदस्यों की संख्या दो हो गयी है।रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को 2016 में आईओसी का सदस्य चुना गया था। वह इस प्रतिष्ठित सीट के लिये चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। आईओए के पूर्व महासचिव रणधीर सिंह 2001 से 2014 तक आईओसी के सदस्य रहे थे और उसके बाद उन्हें मानद सदस्य बनाया गया है।
अन्य न्यूज़