क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने दिया इस्तीफा, निक हॉकले अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त

cricket aus

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन राबटर्स ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने लाइव स्ट्रीम के जरिये बताया कि पिछले कुछ महीने से परेशानी का सबब बने इस व्यवधान के बाद बोर्ड को आगे बढने के लिये ताजा नेतृत्व की जरूरत है।

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन राबटर्स ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया जिनकी जगह टी20 विश्व कप के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली को अंतरिम प्रभार दिया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब कोरोना वायरस महामारी के कारण बोर्ड आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने लाइव स्ट्रीम के जरिये बताया कि पिछले कुछ महीने से परेशानी का सबब बने इस व्यवधान के बाद बोर्ड को आगे बढने के लिये ताजा नेतृत्व की जरूरत है। सीए ने एक बयान में कहा ,‘‘सीए बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: एडम जंपा को उम्मीद, न्यू साउथ वेल्स के साथ जुड़ने से टेस्ट खेलने में मदद मिलेगी

आईसीसी टी20 विश्व कप के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली तुरंत प्रभाव से अंतरिम मुख्य कार्यकारी होंगे।’’ उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ बाकी राष्ट्रीय खेलों की तरह क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाल ही के महीनों में कोरोना महामारी ने अनिश्चितता पैदा कर दी है।पूरा क्रिकेट जगत इससे प्रभावित है और कुछ कड़े फैसले लेने पड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ केविन ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है। उन्होंने हमेशा खेल को सर्वोपरि रखा। हम उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना देते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़