खेलो इंडिया: पंजाब और केरल की फुटबाल में बड़ी जीत

khelo-india-big-win-in-punjab-and-kerala-football
[email protected] । Jan 11 2019 9:22AM

लड़कों के वर्ग में ध्रुव ने 62वें मिनट में चंडीगढ़ को बढ़त दिलायी लेकिन इसके नौ मिनट बाद हबीब रहमान के गोल से केरल से बराबरी की और एक अंक हासिल किया।

पुणे। केरल की अंडर-17 लड़कियों की टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश को 28-0 से करारी शिकस्त दी लेकिन उसकी लड़कों की अंडर-21 टीम को चंडीगढ़ के खिलाफ अंक बांटने पड़े। 

लड़कों के वर्ग में ध्रुव ने 62वें मिनट में चंडीगढ़ को बढ़त दिलायी लेकिन इसके नौ मिनट बाद हबीब रहमान के गोल से केरल से बराबरी की और एक अंक हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में केरल की टीम की तरफ से मेघना ने सात, सोना ने पांच, श्रीलक्ष्मी और अमाया ने तीन . तीन तथा अभिरामी, भाग्या तीर्था और अनन्या ने दो दो गोल किये। पंजाब ने लड़कों के अंडर -17 वर्ग में उत्तराखंड पर 6-1 से बड़ी जीत हासिल की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़