Khelo India यूथ गेम्स में दिल्ली का शानदार प्रदर्शन, जूडो में जीते 12 स्वर्ण पदक

khelo-india-youth-games-delhi-dominate-judo-ring-bag-12-gold-medals
[email protected] । Jan 16 2019 6:33PM

विज्ञप्ति के अनुसार जूडो में उत्तर भारत के नौ राज्यों ने 22 स्वर्ण, 17 रजत और 24 कांस्य जीते। केरल ने दो रजत और छह कांस्य जीते। पूर्वोत्तर से मणिपुर ने तीन स्वर्ण पदक जीते जबकि अरुणाचल प्रदेश ने दो रजत अपने नाम किये।

पुणे। दिल्ली के जूडोकाओं ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते। पंजाब ने चार स्वर्ण जीते जबकि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मेजबान महाराष्ट्र को तीन तीन स्वर्ण पदक मिले। दिल्ली ने अंडर 17 और अंडर 21 लड़कियों के वर्ग में 12 में से आठ स्वर्ण अपने नाम किये । जूडो में 29 प्रतियोगी राज्यों में से 22 ने पदक जीते।

इसे भी पढ़ें: लिखित ने तैराकी में कर्नाटक के लिए जीते 3 स्वर्ण, तालिका में महाराष्ट्र शीर्ष पर

विज्ञप्ति के अनुसार जूडो में उत्तर भारत के नौ राज्यों ने 22 स्वर्ण, 17 रजत और 24 कांस्य जीते। केरल ने दो रजत और छह कांस्य जीते। पूर्वोत्तर से मणिपुर ने तीन स्वर्ण पदक जीते जबकि अरुणाचल प्रदेश ने दो रजत अपने नाम किये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़