मिलिए इटली के सबसे उम्रदराज गोल करने वाले फुटबॉलर से...

meet-italy-oldest-goal-making-footballer

सेरी ए में सर्वाधिक गोल करने वाले 36 वर्षीय क्वाग्लियारेला ने लगभग नौ साल बाद इटली की टीम में वापसी की। उन्होंने 35वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया और मध्यांतर से ठीक पहले एक और पेनल्टी को गोल में बदला।

पार्मा।फैबियो क्वाग्लियारेला ने मंगलवार को यहां दो पेनल्टी को गोल में बदलकर में इटली की तरफ से सबसे अधिक उम्र में गोल करने वाला फुटबॉलर बनने का गौरव हासिल किया।क्वाग्लियारेला के दो गोल की मदद से इटली ने यूरो 2020 क्वालीफाईंग में लिचेनस्टीन को 6-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत से इटली ग्रुप जे में छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। उन्होने शनिवार को फिनलैंड को 2-0 से हराया था। बोस्निया ने दो गोल से बढ़त के बावजूद यूनान के साथ 2-2 से ड्रा खेला। 

सेरी ए में सर्वाधिक गोल करने वाले 36 वर्षीय क्वाग्लियारेला ने लगभग नौ साल बाद इटली की टीम में वापसी की। उन्होंने 35वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया और मध्यांतर से ठीक पहले एक और पेनल्टी को गोल में बदला। 

इसे भी पढ़ें: रामोस के गोल से स्पेन जीता, इटली के जीत में चमके कीन

क्वाग्लियारेला अभी 36 साल 54 दिन के हैं और इटली की तरफ से सर्वाधिक उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये। उन्होंने क्रिस्टियन पानुची का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 2008 में 35 साल 62 दिन में यह कारनामा किया था। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़