मीराबाई चानू ने संकेत सागर की कोहनी की चोट को लेकर दिया अपडेट, भारत सरकार का भी किया धन्यवाद

Mirabai Chanu
creative common
अभिनय आकाश । Aug 7 2022 7:46PM

मीराबाई चानू ने ट्वीट करते हुए कहा कि में हमारे रजत पदक विजेता संकेत सरगर की कोहनी की सर्जरी करवाने के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं। चानू ने कहा कि लंदन राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतियोगिता के दौरान वह चोटिल हो गए थे।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दौरान अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने संकेत सागर की चोट को लेकर अपडेट दिया है। संकेत सागर को अपने भारोत्तोलन प्रयास के दौरान कोहनी की चोट का सामना करना पड़ा था। दूसरे राउंड के आखिर दो अटेंप में संकेत चोटिल हो गए थे। दूसरे अटेंप में संकेत ने 139 किग्रा भार उठाना चाहा, लेकिन उठा नहीं सके और चोटिल हो गए।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी

मीराबाई चानू ने ट्वीट करते हुए कहा कि में हमारे रजत पदक विजेता संकेत सरगर की कोहनी की सर्जरी करवाने के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूं। चानू ने कहा कि लंदन राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतियोगिता के दौरान वह चोटिल हो गए थे। भारोत्तोलन महासंघ के अनुरोध पर सरकार ने तुरंत फंड जारी किया और संकेत ने अपनी सर्जरी करवाई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़