झारखंड से सबसे अधिक आयकर दिया महेंद्र सिंह धोनी ने

MS Dhoni becomes biggest income tax payer in Jharkhand
[email protected] । Jul 24 2018 6:58PM

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये झारखंड में सर्वाधिक व्यक्तिगत आयकर देने वाले करदाता बन गये हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये झारखंड में सर्वाधिक व्यक्तिगत आयकर देने वाले करदाता बन गये हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये आयकर दिया।

उन्होंने बताया कि धोनी ने 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपये आयकर दिया था लेकिन उस वित्तीय वर्ष में वह सर्वाधिक आयकर देने वाले करदाता नहीं थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़