माही को पद्मभूषण मिलते ही साक्षी हुई भावविभोर

MS Dhoni Receives Padma Bhushan On The Day India Won 2011 world cup
[email protected] । Apr 3 2018 3:01PM

7 साल पहले क्रिकेट विश्वकप को भारत की झोली में डालने वाले पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया है

नयी दिल्ली। 7 साल पहले क्रिकेट विश्वकप को भारत की झोली में डालने वाले पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया है। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद रहीं। वहीं, राष्ट्रपति भवन तालियों से गूंज उठा जब सेना की वर्दी पहने हुए लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी को राष्ट्रपति कोविंद जी ने पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित दिया गया।

आपको बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल का पद सम्मान के तौर पर दिया है। धोनी को जब पद्मभूषण दिया गया उस दौरान उनके चाहने वालों के आँखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। इस दौरान साक्षी धोनी की आंखें भी नम हो गई और इस पल को वहां पर मौजूद हजारों कैमरों में कैद कर लिया। 2 अप्रैल का दिन माही के लिए काफी लकी रहा। क्योंकि, 2 अप्रैल 2011 को ही भारत वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेल रहा था और इस मैच में विनिंग छक्का जड़कर धोनी ने वर्ल्ड कप देश के नाम किया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़