शाम 7 बजे का इंतजार, धोनी करेंगे बड़ा ऐलान !

ms-dhoni-retirement-announcement-press-conference-at-7-pm

ऐसा कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी संवाददाता सम्मेलन में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज शाम 7 बजे संवाददाता सम्मेलन करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वह इस संवाददाता सम्मेलन में कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जानी वाली टी20 सीरीज से खुद को अलग रखा था। लेकिन क्या सच में धोनी शाम 7 बजे कोई संवाददाता सम्मेलन करने वाले हैं इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह सिर्फ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: धोनी उचित विदाई के हकदार हैं, उनके भविष्य पर जल्द हो फैसला: कुंबले

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन संवाददाता सम्मेलन की बात समाने आते ही सोशल मीडिया में मानो बाढ़ सी आ गई हो। 

तो इसलिए लगाई जा रहीं हैं संन्यास की अटकलें

भारतीय कप्तान विराट कोहली द्वारा सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर किए जाने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि धोनी आज संन्यास ले सकते हैं। कोहली ने धोनी के साथ की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये मैच मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। खास रात। इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह भगाया। 

इसे भी पढ़ें: धोनी को पछाड़कर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने कोहली

कोहली द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कोहली घुटने के बल बैठे हुए हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वह बल्ले से धोनी को सलामी दे रहे हों। आपको बता दें कि धोनी पहले ही टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम सलेक्शन के पहले खुद को अनुपलब्ध बताया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़