नटराज ने जीता सातवां स्वर्ण, महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर

nataraj-won-the-seventh-gold-top-of-the-maharashtra-medal-table
[email protected] । Jan 16 2019 8:52AM

उन्होंने अंडर-21 के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 26.16 सेकेंड का समय निकाला। नटराज ने इसके बाद 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 52.37 सेकेंड का समय निकाल स्वर्ण अपने नाम किया।

पुणे। कर्नाटक के युवा युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में मंगलवार को दो स्वर्ण पदक और जीतकर अपने पदकों की संख्या सात कर दी जबकि मेजबान महाराष्ट्र ने पदक तालिका में दबदबा बनाये रखा। महाराष्ट्र इन खेलों में अभी तक कुल 177 पदकों के साथ पहले स्थान पर है जिसमें से 64 स्वर्ण, 51 रजत और 62 कांस्य पदक शामिल हैं। दिल्ली कुल 121 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उसके हिस्से 47 स्वर्ण, 31 रजत और 43 कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा के 110 पदक हैं जिसमें से 37 स्वर्ण, 35 रजत और 38 कांस्य पदक शामिल हैं। नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंडर-21 के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 26.16 सेकेंड का समय निकाला। नटराज ने इसके बाद 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 52.37 सेकेंड का समय निकाल स्वर्ण अपने नाम किया। 

पंजाब के निशानेबाज सरताज सिंह ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तेलंगाना की 13 साल की ईशा सिंह ने लड़कियों की अंडर-17 वर्ग में और महाराष्ट्र की हर्शदा निथावरे ने अंडर-21 वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ईशा ने फाइनल में 241.3 का और हर्शदा ने 236.3 का स्कोर किया। महाराष्ट्र की स्नेहाल भोंगले और अश्विनी मलागे ने अपनी टीम को भारोत्तोलान में दो और पदक दिलाए। मंगलवार का दिन भारत्तोलान स्पर्धाओं का आखिरी दिन था।

यह भी पढ़ें: धोनी का प्रदर्शन शानदार, कार्तिक बोले- टीम चाहती है मैं छठे नंबर पर आकर खत्म करूं मैच

भोंगले ने 87 किलोग्राम भारवर्ग में जबकि मलागे ने 87 किलोग्राम भारवर्ग से ज्यादा में सोने का तमगा हासिल किया। तमिलनाडु और पंजाब ने भी एक एक स्वर्ण पदक जीता। बी. मुकेश ने 109 किलोग्राम भारवर्ग में तमिलनाडु को तो तेजपाल सिंह संधू ने 109 किलोग्राम भारवर्ग से ज्यादा में पंजाब को स्वर्ण पदक दिलाया। हाकी में ओडिशा ने हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर लड़कों के अंडर-21 वर्ग का खिताब जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच स्कोर 2-2 से बराबरी पर थी। लड़कों के अंडर-21 वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कांस्य पदक जीता।  महिलाओं के अंडर-17 वर्ग के पूल-ए में झारखंड ने दिल्ली को 11-0 से करारी मात दी। पूल-ए के दूसरे मैच में पंजाब ने चंडीगढ़ को 4-3 से हराया। पूल-बी में मिजोरम ने महाराष्ट्र को 5-1 से पराजित किया। एक अन्य मैच में हरियाणा ने ओडिशा को 3-2 से शिकस्त दी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़