नाइजीरिया ने विश्व कप के लिए 30 सदस्यीय अस्थायी टीम घोषित की

Nigeria announce 30-man provisional World Cup squad
[email protected] । May 15 2018 11:35AM

नाइजीरिया ने रूस में होने वाले विश्व कप की 30 सदस्यीय अस्थायी टीम में उभरते हुए स्ट्राइकर सिमियोन नवांक्वू और जूनियर लोकोसा को भी जगह दी है।

अबुजा। नाइजीरिया ने रूस में होने वाले विश्व कप की 30 सदस्यीय अस्थायी टीम में उभरते हुए स्ट्राइकर सिमियोन नवांक्वू और जूनियर लोकोसा को भी जगह दी है। न्वांक्वू ने सिरी ए में क्रोटोन की ओर से खेलते हुए प्रभावित किया जबकि लाकोसा नाइजीरिया की घरेलू फुटबाल लीग में शीर्ष स्कोरर रहे। न्वांक्वू ने सिरी ए में अब तक सात जबकि लोकोसा ने 18 गोल दागे हैं। 

नाइजीरिया को अब 14 जून से 15 जुलाई तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित करनी है।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: फ्रांसिस उजोहो, इकेचुकु एजेनवा, डैनियल अक्पेयी, डेले अजीबोय।

डिफेंडर: केनेथ ओमेरूओ, एल्डरसन इचीजिल, लियोन बलोगुन, विलियम ट्रोस्ट-एकोंग, शेहू अब्दुल्लाई (बुर्सस्पोर), ओला एइना, टायरोन इबुई, ब्रायन इडोवु, स्टीफन एज, चिइडोजी अवाजिम।

मिडफील्डर: विल्फ्रेड, ओगेनी ओनाजी, मिकेल जॉन ओबी, जॉन ओगु, ओगेनेकरो इटेबो , जोएल ओबी, मिकेल अगू, उचे अग्बो।

फारवर्ड: सिमियोन नवांक्वू, जूनियर लोकोसा, विक्टर मोसेस, ओडियन इघेलो, केलेची इचिनाचो, अहमद मुसा, मूसा साइमन, एलेक्स इवोबी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़