CWC 2022: निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन समेत इन मुक्केबाजों ने भारतीय टीम में जगह बनाई

Nikhat
Twitter

निकहत और लवलीना ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में जगह बनायी।दो बार की स्ट्रेंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता निकहत ने हरियाणा की मीनाक्षी को सर्वसम्मत फैसले में 7-0 से हराया जबकि लवलीना ने इसी अंतर से रेलवे की पूजा को पराजित किया। नीतू और जैसमीन ने भी राष्ट्रमंडल खेलों के लिये टीम में अपने स्थान पक्के किये।

नयी दिल्ली। मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जरीन (50 किग्रा) और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) ने शनिवार को यहां चयन ट्रायल्स में दबदबे भरी जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में अपने स्थान पक्के किये। दो बार की स्ट्रेंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता निकहत ने हरियाणा की मीनाक्षी को सर्वसम्मत फैसले में 7-0 से हराया जबकि लवलीना ने इसी अंतर से रेलवे की पूजा को पराजित किया। नीतू (48 किग्रा) और जैसमीन (60 किग्रा) ने भी राष्ट्रमंडल खेलों के लिये टीम में अपने स्थान पक्के किये।

इसे भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में कोर्ट पर घुसी पर्यावरण कार्यकर्ता, 13 मिनट तक बाधित रहा खेल

निकहत अपने मुकाबले के दौरान पूरी तरह नियंत्रण में दिखीं और उन्होंने रिंग का पूरा इस्तेमाल करते हुए दमदार मुक्के जड़े। दो बार की पूर्व युवा विश्व चैम्पियन नीतू ने खंडित फैसले में 2019 रजत पदक विजेता मंजू रानी पर 5-2 से जीत दर्ज की। हरियाणा की मुक्केबाज का यह साल शानदार रहा है जिसमें उन्होंने इस साल स्ट्रेंड्जा मेमोरियल में स्वर्ण पदक भी जीता। 2021 एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता जैसमीन ने लाइट मिडिलवेट फाइनल में 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा को पराजित किया। राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक बर्मिंघम में आयोजित किये जायेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़