तोक्यो खाड़ी में वापस पहुंचे ओलंपिक छल्ले, महामारी के उम्मीद का संकेत

tokyo

तोक्यो खाड़ी में ओलंपिक छल्ले वापस पहुंच गए है।इन विशालकाय छल्लों को नीले, काले, लाल, हरे और पीले रंग में रंगा गया है। ये छल्ले लगभग 50 फीट ऊंचे और 100 फीट लंबे हैं। ये छल्ले रात को रोशनी से जगमगाते हैं ।

तोक्यो।ओलंपिक छल्ले तोक्यो खाड़ी में वापस आ गए हैं जिन्हें चार महीने पहले मरम्मत के लिए हटाया गया था। कोविड-19महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक के अगले साल के लिए स्थगित होने के बाद इन छल्लों को हटा दिया गया था। समीप के योकोहामा से सुमद्री रास्ते से मंगलवार को ये छल्ले यहां पहुंचे और इन्हें तोक्यो रेनबो ब्रिज के समीप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: 'वर्ल्ड कप हीरो' फुटबॉलर पापा बाउबा का 42 वर्ष के उम्र में निधन

इन विशालकाय छल्लों को नीले, काले, लाल, हरे और पीले रंग में रंगा गया है। ये छल्ले लगभग 50 फीट ऊंचे और 100 फीट लंबे हैं। ये छल्ले रात को रोशनी से जगमगाते हैं और तोक्यो ओलंपिक के आयोजन की निशानी है जिनका आयोजन अब 23 जुलाई 2021 से होना है जबकि इसके बाद 24 अगस्त से पैरालंपिक होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़