टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज

वहाब रियाज

पाकिस्तानी गेंदबाज रियाज इंग्लैंड में जरूरत होने पर टेस्ट में वापसी कर सकते हैं।पीसीबी ने बड़ी टीम भेजने का फैसला इसलिये किया ताकि कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी खिलाड़ी के बाहर होने पर उसका विकल्प रहे। रियाज ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड में जरूरत पड़ने पर वे टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। चौंतीस बरस के रियाज ने 27 टेस्ट में 83 विकेट लिये हैं। वह उन 29 खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें अगस्त और सितंबर में तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिये चुना गया था। पीसीबी ने बड़ी टीम भेजने का फैसला इसलिये किया ताकि कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी खिलाड़ी के बाहर होने पर उसका विकल्प रहे।

इसे भी पढ़ें: भारत की पहली ट्रैक एथलीट हिमा दास का नाम खेल रत्न के लिए नामित

रियाज ने पीसीबी द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा ,‘‘ पीसीबी ने मुझे इंग्लैंड में जरूरत पड़ने पर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिये कहा है। पाकिस्तान के लिये खेलना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहा है तो मैने बिना सोचे हां कर दी।’’ रियाज ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़