पैटिंसन और हैरिस को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से राष्ट्रीय अनुबंध मिले

pattinson-and-harris-get-national-contracts-from-cricket-australia

सत्र 2019, 2020 के लिये अनुबंधित 20 खिलाड़ियों को पिछले 12 महीने के उनके प्रदर्शन के आधार पर करार मिले हैं। वैसे इस दौरान प्रतिबंध झेलने वाले स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को भी अनुबंध दिये गए हैं। जो बर्न्स और कुर्टिस पीटरसन को भी करार नहीं मिल सके हैं।

सिडनी। तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन और सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस को क्रिकेट आस्ट्रेलिया से राष्ट्रीय अनुबंध मिल गए हैं लेकिन कैमरन बेनक्रोफ्ट, पीटर सिडल और मार्नस लाबुशाने को करार नहीं मिल सके। सत्र 2019, 2020 के लिये अनुबंधित 20 खिलाड़ियों को पिछले 12 महीने के उनके प्रदर्शन के आधार पर करार मिले हैं। वैसे इस दौरान प्रतिबंध झेलने वाले स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को भी अनुबंध दिये गए हैं। जो बर्न्स और कुर्टिस पीटरसन को भी करार नहीं मिल सके हैं। 

इसे भी पढ़ें: कैप्टन कुल से सलाह लेना हमेशा फायदेमंद रहता है: ताहिर

अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची:

पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, एलेक्स कारे, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंडस्कांब, मार्कस हैरिस, ट्रेविस हेड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, शान मार्श, टिम पेन, जेम्स पेटिंसन, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़