राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे राजकुमार चार्ल्स

Prince Charles lands in Australia for Commonwealth Games
[email protected] । Apr 4 2018 2:33PM

राजकुमार चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के साक्षी बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। यह चार्ल्स की ऑस्ट्रेलिया की 16वीं यात्रा है।

ब्रिस्बेन। राजकुमार चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के साक्षी बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। यह चार्ल्स की ऑस्ट्रेलिया की 16वीं यात्रा है। राजकुमार चार्ल्स की मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भी पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश की16 बार शाही यात्रा कर चुकी हैं। चार्ल्स ऐसे समय में ऑस्ट्रेलिया आए हैं जब ब्रिटेन और उसकी राजशाही के साथ देश के संबंधों की नये सिरे से समीक्षा की जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता दोनों इस बात को लेकर सहमत हैं कि ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में ब्रिटिश राजशाही प्रमुख की जगह किसी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को लेनी चाहिए। चार्ल्स गोल्ड कोस्ट में हो रहे21 वें राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में अपनी मां का प्रतिनिधित्व करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़