Pro Kabaddi 2019: पुणेरी पल्टन ने सुरजीत सिंह को कप्तान नियुक्त किया
पेशेवर कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रेंचाइजी पुणेरी पल्टन ने बुधवार को आगामी सातवें सत्र के लिए सुरजीत सिंह को कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की।
पुणे। पेशेवर कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रेंचाइजी पुणेरी पल्टन ने बुधवार को आगामी सातवें सत्र के लिए सुरजीत सिंह को कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की। डिफेंडर सुरजीत तीसरे सत्र में टीम का हिस्सा थे। टीम के मुख्य कोच अनूप कुमार ने कहा कि सुरजीत टीम को सफलता दिलाएंगे।
Jo koi na kar sake, woh yeh pangebaaz karke dikhhaenge! 😎
— ProKabaddi (@ProKabaddi) July 12, 2019
Don't miss the 'King' ruling the #VIVOProKabaddi mat as the new season begins July 20 onwards, on Star Sports and Hotstar!#IsseToughKuchNahi pic.twitter.com/zuHTTBrC1f
पुणेरी पल्टन टीम में सुरजीत के अलावा नितिन तोमर, गिरीश एर्नाक, पवन कुमार और दर्शन कादियान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पीकेएल का सातवां सत्र 20 जुलाई को हैदराबाद में शुरू होगा और पुणेरी पल्टन की टीम अपना पहला मैच 22 जुलाई को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ खेलेगी। इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी लांच की गई।
अन्य न्यूज़