हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर पंजाब के CM ने शोक जताया

pnjab cm balbir

हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।अमरिंदर ने ट्वीट किया, ‘‘ओलंपिक में तीन बाद के स्वर्ण पदक विजेता हाकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हॉकी दिग्गज की दृढ़ता, समर्पण और खेल भावना हमेशा आने वाली कई पीढ़ियों के लिये प्रेरणा का काम करेगी। अपने करियर में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के महानतम खिलाड़ियों में एक बलबीर सिंह सीनियर का दो सप्ताह से भी अधिक समय तक स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से जूझने के बाद सोमवार को निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महमारी के बीच 11 जून को शुरू हो सकती है स्पेनिश लीग

अमरिंदर ने ट्वीट किया, ‘‘ओलंपिक में तीन बाद के स्वर्ण पदक विजेता हाकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह दृढ़ता, समर्पण और खेल भावना की प्रतिमूर्ति थे। सर आपकी बहुत कमी खलेगी और आप हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहोगे। भावभीनी विदाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़