डोपिंग में फंसे बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज काजी अनिक, दो साल का लगा बैन

KAZI

बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज काजी अनिक इस्लाम पर डोपिंग उल्लंघन के कारण दो साल का प्रतिबंध लग गया है।उसे उसी साल नेशनल क्रिकेट लीग के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ मेथमफेटामाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया। 21 साल के इस खिलाड़ी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसका दो साल का प्रतिबंध आठ फरवरी 2019 से शुरु हुआ है।

ढाका। बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज काजी अनिक इस्लाम को 2018 में डोप परीक्षण में विफल होने के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने दो साल के लिए प्रतिबंधित किया है। काजी ने 2018 अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिये थे। उसे उसी साल नेशनल क्रिकेट लीग के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ मेथमफेटामाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया। 21 साल के इस खिलाड़ी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसका दो साल का प्रतिबंध आठ फरवरी 2019 से शुरु हुआ है।

इसे भी पढ़ें: स्पेनिश लीग ने कोविड-19 से प्रभावित क्लब के मैच को रद्द किया, 28 खिलाड़ी पाए गए थे कोरोना सक्रंमित

बंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से जारी बयान में कहागया , ‘‘ अनिक के मामले में, बीसीबी ने उनके दोष पर विचार करते समय युवा और अनुभवहीनता को ध्यान में रखा था। तथ्य यह है कि उन्होंने अपने खेल में प्रदर्शन के स्तर को बढ़ाने के लिए ऐसा नहीं किया। यह उनकी डोपिंग रोधी की सीमित जनकारी के कारण हुआ। जब उन्हें इस बारे में सूचित किया गया तो उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिया।’’ काजी ने अंडर-19 विश्व कप में खेलने के अलावा प्रथम श्रेणी के चार मैचों में 15 विकेट लिये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़