राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की खेलो इंडिया युवा खेलों की रंगारंग शुरुआत

rajyavardhan-singh-rathore-celebrates-india-s-youth-sports
[email protected] । Jan 10 2019 12:13PM

उद्घाटन समारोह में कई खेल हस्तियों और कोच ने हिस्सा लिया। इनमें दो बार ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह और अजीत पाल सिंह प्रमुख हैं

पुणे। खेलो इंडिया युवा खेल (केआईवाईजी) 2019 की बुधवार को यहां रंगारंग शुरुआत हुई। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और प्रौद्योगिकी राजधानी ने ‘सुस्वागतम’ संदेश के साथ इन खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उद्घाटन से पहले इन खेलों की वर्चुअल मशाल ग्रहण की। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाने के साथ शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में केआईवाईजी-2019 के विधिवत शुरुआत की घोषणा की गयी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के लिए प्रेरक संदेश भेजा, जिसमें खेल के थीम ‘पांच मिनट और’ पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज के दौर में सभी को खेलों को दिल से अपनाना होगा और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देना होगा। उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसमें राज्य के वीर सपूत शिवाजी महाराज के बारे में बताया गया, जिनकी विशाल प्रतिमा बालेवाड़ी कॉम्पेलेक्स के मध्य में स्थित है। भारतीय खेल प्राधिकरण की महानिदेशक नीलम कपूर और नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल उद्घाटन समारोह में मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे एल्गर

उद्घाटन समारोह में कई खेल हस्तियों और कोच ने हिस्सा लिया। इनमें दो बार ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह और अजीत पाल सिंह प्रमुख हैं। इसके अलावा बैडमिंटन दिग्गज पुलेला गोपीचंद, निशानेबाज गगन नारंग, एथलीट श्रीराम सिंह और शाइनी विल्सन, जिमनास्ट दीपा करमाकर और आशीष कुमार तथा महिला फुटबाल खिलाड़ी बेम बेम देवी ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ाई। इस इस 12 दिवसीय खेल महोत्सव में 6000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग में कुल 18 खेलों में खिलाड़ी अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, फुटबाल, कुश्ती आदि शामिल हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़