India Open Badminton 2023 । 17 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, पढ़ें मुकाबलों से लेकर पुरस्कार राशि तक की सभी जरुरी जानकारी

Ynox Sunrise India Open 2023
Twitter/@BAI_Media
एकता । Jan 16 2023 3:52PM

भारत की राजधानी दिल्ली में देश के सबसे बड़े बैडमिंटन टूर्नामेंट 'इंडिया ओपन 2023' की शुरुआत होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू होकर और 22 जनवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम काम्पलेक्स में स्थित केडी जाधव इंडोर हॉल में किया जा रहा है।

भारत की राजधानी दिल्ली में देश के सबसे बड़े बैडमिंटन टूर्नामेंट 'इंडिया ओपन 2023' (India Open 2023) की शुरुआत होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू होकर और 22 जनवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम काम्पलेक्स में स्थित केडी जाधव इंडोर हॉल में किया जा रहा है। 'इंडिया ओपन 2023' में भारत, चीन और इंडोनेशिया समेत कुल 22 देशों के लगभग 242 बैडमिंटन खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। इस साल पहली बार इंडिया ओपन सुपर 750 स्थिति श्रेणी में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 2008 से लेकर अब तक यह टूर्नामेंट सुपर 500 की श्रेणी में आयोजित हो रहा था।

'इंडिया ओपन 2023' (India Open 2023) शुरू होने में बस एक ही दिन का समय बचा है। ऐसे में चलिए आज हम आपको इसका पूरा शेड्यूल, टॉप सीड, पुरस्कार राशि और टूर्नामेंट से जुडी सभी जरुरी जानकारी दे देते हैं।

इंडिया ओपन 2023 के मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे?

बैडमिंटन टूर्नामेंट भारत में आयोजित हो रहा है तो इसके मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएंगे।

इंडिया ओपन 2023 के मुकाबले घर बैठे कहा देख सकते हैं?

दर्शक केडी जाधव इंडोर हॉल जाकर इस टूर्नामेंट के मुकाबले देख सकते हैं। इसके अलावा दर्शक घर बैठें टूर्नामेंट देखना चाहते हैं तो वह यूरोस्पोर्ट इंडिया के टीवी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। दर्शक BWF के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी इंडिया ओपन 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

इंडिया ओपन 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन

पुरुष एकल - लक्ष्य सेन (भारत)

महिला एकल - बुसानन ओंगबामरुंगफान (थाईलैंड)

पुरुष युगल - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी (भारत)

महिला युगल - बेन्यापा एम्सार्ड/नुंटाकर्ण एम्सार्ड (थाईलैंड)

मिश्रित युगल - टेरी ही/टैन वेई हान (इंडोनेशिया)

इंडिया ओपन 2023 का पूरा कार्यक्रम (सभी श्रेणियों में)

पहला दौर- 17 और 18 जनवरी

दूसरा दौर- 19 जनवरी

क्वार्टर फाइनल- 20 जनवरी

सेमी फाइनल- 21 जनवरी

फाइनल - 22 जनवरी

इंडिया ओपन 2023 टॉप प्लेयर

पुरुष एकल

विक्टर एक्सेलसन- डेनमार्क

ली ज़ी जिया- मलेशिया

लोह कीन यू- सिंगापुर

जोनाथन क्रिस्टी- इंडोनेशिया

चाउ टीएन चेन- ताइवान

एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग- इंडोनेशिया

लक्ष्य सेन- भारत

कुनलावुत वितिदसर्न- थाईलैंड

महिला एकल

अकाने यामागुची- जापान

एन से-यंग- दक्षिण कोरिया

चेन यू फी- चीन

हे बिंग जिओ- चीन

पीवी सिंधु- भारत

रत्चानोक इंतानोन- थाईलैंड

वांग झियी- चीन

पोर्नपावी चोचुवोंग- थाईलैंड

पुरुष युगल

ताकुरो होकी/युगो कोबायाशी- जापान

फजर अल्फियन/मुहम्मद अर्दियांतो- इंडोनेशिया

आरोन चिया/सो वूई यिक- मलेशिया

मोहम्मद एहसान/हेंद्रा सेतियावान- इंडोनेशिया

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी- भारत

किम एस्ट्रुप/एंडर्स रासमुसेन- डेनमार्क

ओंग यू सिन/टीओ ई यी- मलेशिया

मार्कस गिदोन/केविन सुकामुल्जो- इंडोनेशिया

महिला युगल

चेन किंगचेन/जिया यिफ़ान- चीन

नामी मात्सुयामा/चिहारू शिदा- जापान

किम सो-योंग/कोंग ही-योंग- दक्षिण कोरिया

जियोंग ना-यून/किम हे-जियोंग- दक्षिण कोरिया

जोंगकोल्फोन किथिथ्राकुल/रविंडा प्राजोंगजई- थाईलैंड

झांग शक्सियन / झेंग यू- चीन

ली सो-ही/शिन सेउंग-चान- दक्षिण कोरिया

पर्ल टैन/थिनाह मुरलीधरन- मलेशिया

मिश्रित युगल

झेंग सिवेई/हैंग याकिओंग- चीन

देचापोल पुवारानुक्रोह/सपिश्री तारातानाचाई- थाईलैंड

युता वातानाबे/अरिसा हिगाशिनो- जापान

वांग यिलियू/हुआंग डोंगपिंग- चीन

सेओ सेउंग-जे/चाए यू-जंग- दक्षिण कोरिया

टैन कियान मेंग/लाई पेई जिंग- मलेशिया

टैंग चुन मैन/त्से यिंग सुएट- हांगकांग

थॉम गिक्वेल/डेल्फ़िन डेलरू- फ़्रांस

इंडिया ओपन 2023 की पुरस्कार राशि

इस टूर्नामेंट में कुल पुरस्कार राशि US $850,000 (69,390,619 रुपए) BWF नियमों के अनुसार वितरित की जाएगी।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़