रिद्धिमा ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण का खिताब अपने नाम किया

riddhima-named-her-sixth-title-of-hero-women-pro-golf-tour-in-her-name

इससे रिद्धिमा ने 10 शाट से जीत हासिल की जो अंतर के हिसाब से दूसरी बड़ी जीत थी। उन्होंने सत्र के तीसरे चरण में त्वेसा मलिक पर 15 शाट की जीत हासिल की थी।

ग्रेटर नोएडा। भारतीय गोल्फर रिद्धिमा दिलावड़ी ने शुक्रवार को यहां जेपी ग्रीन्स में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण का खिताब अपने नाम किया। बीस साल की रिद्धिमा शानदार फार्म में हैं, उन्होंने तीन अंडर 69 से लगतार तीसरा अंडर पार का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 10 अंडर 206 रहा। इससे रिद्धिमा ने 10 शाट से जीत हासिल की जो अंतर के हिसाब से दूसरी बड़ी जीत थी। उन्होंने सत्र के तीसरे चरण में त्वेसा मलिक पर 15 शाट की जीत हासिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: गगनजीत भुल्लर ने मास्टर्स गोल्फ के पहले दौर पर किया कब्जा

पिछले हफ्ते की विजेता गौरिका बिश्नोई 216 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर रहीं। हीरो आर्डर आफ मेरिट में रिद्धिमा 3,36,400 रूपये की कमाई से पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में नेहा त्रिपाठी 5,03,800 रूपये की कमाई से शीर्ष पर हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़