कोहली से मतभेद की खबरों के बीच रोहित शर्मा ने किया ट्वीट, कही दिल छू लेने वाली बात
विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद ऐसी खबरें थी कि भारतीय खेमे में गुटबाजी है। इनमें यह भी कहा गया कि रोहित और कोहली की ठनी हुई है। अलग अलग प्रारूपों में अलग अलग कप्तान की भी अटकलें लगने लगी थी।
नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली के रोहित शर्मा और उनके बीच मतभेदों की खबरो का खंडन करने के एक दिन बाद रोहित ने ट्वीट किया ,‘‘ मैं सिर्फ अपनी टीम के लिये नहीं खेलता। मैं अपने देश के लिये खेलता हूं।’’ इससे पहले विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मतभेद की खबरों को नकारते हुए इन खबरों को बकवास और सरासर झूठ करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका रोहित से कोई मतभेद नहीं है।
I don’t just walk out for my Team. I walk out for my country. pic.twitter.com/S4RFkC0pSk
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 31, 2019
विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद ऐसी खबरें थी कि भारतीय खेमे में गुटबाजी है। इनमें यह भी कहा गया कि रोहित और कोहली की ठनी हुई है। अलग अलग प्रारूपों में अलग अलग कप्तान की भी अटकलें लगने लगी थी। टीम की अमेरिका रवानगी से पहले कोहली ने सोमवार को कहा था कि लोग झूठ परोस रहे हैं और उनके तथा रोहित के बीच सब कुछ ठीक है । कोच रवि शास्त्री ने भी मतभेद की खबरो को खारिज किया था।
अन्य न्यूज़