रोम हॉकी ओलंपिक जो एंटिक अस्पताल में भर्ती
[email protected] । Jul 8 2016 3:49PM
हॉकी ओलंपियन जो एंटिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार आया है। एंटिक के बेटे विलियम ने बताया, ''''वह अस्वस्थ हैं और अभी भी आईसीयू में है।
मुंबई। हॉकी ओलंपियन जो एंटिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार आया है। एंटिक के बेटे विलियम ने बताया, ''वह अस्वस्थ हैं और अभी भी आईसीयू में है। उन्हें आक्सीजन पर रखा गया था लेकिन अब उसे हटा लिया गया है। हमें उनके जल्दी स्वस्थ होने की उम्मीद है।’’
एंटिक 1960 के रोम ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम के सदस्य थे जिसे हराकर पाकिस्तान ने स्वर्ण पदक जीता था। दो साल बाद एशियाई खेलों में भी भारत फाइनल में पाकिस्तान से हार गया था। एंटिक 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में ओमान टीम के कोच थे।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़