रोनाल्डो को युएफा ने यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना

[email protected] । Aug 26 2016 3:22PM

रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को युएफा ने यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना है जिन्होंने पिछले सत्र में चैम्पियंस लीग और पुर्तगाल के साथ यूरो 2016 खिताब जीता।

मोनाको। रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को युएफा ने यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना है जिन्होंने पिछले सत्र में चैम्पियंस लीग और पुर्तगाल के साथ यूरो 2016 खिताब जीता। रोनाल्डो को दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने रीयाल मैड्रिड के अपने साथी जेरेथ बाल और एटलेटिको मैड्रिड के अंतोइने ग्रीजमैन को पछाड़ा।

उन्होंने कहा, ''यह पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं। यह शानदार सत्र रहा लेकिन बाकी दो खिलाड़ी भी इसके दावेदार थे।’’ युएफा के सभी 55 सदस्य संघों से पत्रकारों ने मतदान के जरिये विजेता का चयन किया है। सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबालर का पुरस्कार नार्वे की स्ट्राइकर एडा हेगेरबर्ग को मिला।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़