बिहार की श्रेयसी सिंह का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरे वर्ष बनी महिला ट्रैप राष्ट्रीय चैंपियन

Shreyashi Singh

श्रेयसी सिंह लगातार दूसरे वर्ष महिला ट्रैप राष्ट्रीय चैंपियन बनी।महिलाओं के जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी ने फाइनल में 38 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की ही दिव्या सिंह (36) दूसरे और भव्या त्रिपाठी (28) तीसरे स्थान पर रही।

पटियाला। बिहार की श्रेयसी सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी (शॉटगन) चैंपियनशिप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का खिताब जीता। श्रेयसी ने इस स्पर्धा में लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। यह उनका कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब और महिला ट्रैप में दूसरा खिताब है।

राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी ने फाइनल में 34 अंक बनाये तथा वह मध्यप्रदेश की प्रगति दुबे (31) और ओएनजीसी की शगुन चौधरी (27) से आगे रही। महिलाओं के जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी ने फाइनल में 38 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की ही दिव्या सिंह (36) दूसरे और भव्या त्रिपाठी (28) तीसरे स्थान पर रही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़