न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

sri-lanka-recall-dinesh-chandimal-for-new-zealand-test-squad
[email protected] । Aug 9 2019 3:30PM

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिये पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल को टीम में शामिल किया है जो छह महीने बाद वापसी करेंगे। चांदीमल को आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं गए जिसमें श्रीलंका को 0 . 2 से पराजय झेलनी पड़ी।

कोलंबो। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिये पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल को टीम में शामिल किया है जो छह महीने बाद वापसी करेंगे। चांदीमल को आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था। वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नहीं गए जिसमें श्रीलंका को 0 . 2 से पराजय झेलनी पड़ी।

पहला टेस्ट गाले में बुधवार से शुरू होगा। न्यूजीलैंड टीम दौरे पर तीन टी20 मैच भी खेलेगी। 

इसे भी पढ़ें: BCCI भी आएगा NADA के दायरे में, खेल सचिव ने की पुष्टि

श्रीलंका टीम:

दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, लाहिरू तिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा , निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, अकिला धनंजया, लसिथ एम्बुलडेनिया, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमारा, ओशादा फर्नांडो, लक्षण संदाकन, विश्वा फर्नांडो । 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़