जर्मनी में तीन महीने से फंसे विश्वनाथन आनंद आज लौटेंगे भारत

Viswanathan Anand

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शुक्रवार की रात फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) में बैठे हैं और वह दिल्ली से होते हुए बेंगलुरु पहुंचेंगे। उनके दोपहर एक बजकर 15 मिनट बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। पांच बार के विश्व चैम्पियन को कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किये गये नियमों के अनुसार 14 दिन के पृथकवास में रहना होगा।

चेन्नई। पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शनिवार को शाम तक भारत लौट आयेंगे। कोविड-19 महामारी के चलते यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण वह तीन महीने से ज्यादा समय से जर्मनी में फंसे थे। उनकी पत्नी अरूणा ने  कहा, ‘‘हां, आनंद आज स्वदेश लौट रहे हैं। ’’

इसे भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी की सफल कप्तानी का पार्थिव पटेल ने खोला राज

आनंद शुक्रवार की रात फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) में बैठे हैं और वह दिल्ली से होते हुए बेंगलुरु पहुंचेंगे। उनके दोपहर एक बजकर 15 मिनट बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। पांच बार के विश्व चैम्पियन को कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किये गये नियमों के अनुसार 14 दिन के पृथकवास में रहना होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़