हॉकी को बढावा देने साथ आये टाटा स्टील और हॉकी आस्ट्रेलिया
[email protected] । Jul 9 2016 3:27PM
टाटा स्टील और हॉकी आस्ट्रेलिया ने ओडिशा में हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सुंदरगढ में जमीनी हॉकी विकास कार्यक्रम ''हुकिंग टू हॉकी’ लांच किया।
भुवनेश्वर। टाटा स्टील और हॉकी आस्ट्रेलिया ने ओडिशा में हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले सुंदरगढ में जमीनी हॉकी विकास कार्यक्रम 'हुकिंग टू हॉकी’ लांच किया। इसके तहत हाकी आस्ट्रेलिया के पार्टिसिपेशन को आर्डिनेटर जेम्स लिगिंस की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने पांच से आठ जुलाई तक 10 स्कूलों में सिलसिलेवार कार्यशालाओं का आयोजन किया।
टीम के अन्य सदस्यों में टाम विंटर और ओरान अजीज शामिल थे। आस्ट्रेलियाई ट्रेनरों और प्रतिभागी छात्रों का सम्मान किया गया। टाटा स्टील ग्रामीण विकास सोसायटी ने इसका आयोजन किया। इसमें हर स्कूल से सात से दस बरस की उम्र के 15–15 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़