हमारे शतरंज खिलाड़ियों की सफलता अन्य को प्रेरित करेगी: PM मोदी

मोदी

रविवार काो फाइनल में इंटरनेट और सर्वर की खराबी के बाद भारत और रूस को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। कोविड-19 के कारण पहली बार शतरंज ओलंपियाड का ऑनलाइन आयोजन किया गया।

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में रूस के साथ संयुक्त चैंपियन बने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे शतरंज खिलाड़ियों को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड जीतने पर बधाई। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण सराहनीय है। उनकी सफलता निश्चित तौर पर अन्य शतरंज खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। मैं रूसी टीम को भी बधाई देता हूं।’’ रविवार काो फाइनल में इंटरनेट और सर्वर की खराबी के बाद भारत और रूस को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। कोविड-19 के कारण पहली बार शतरंज ओलंपियाड का ऑनलाइन आयोजन किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़