FIFA World Cup 2022 में थीम सॉन्ग का भी रहता है खास क्रेज, जानें अब तक के सबसे फेमस गाने

fifa titlesong
Twitter @FIFAWorldCup
रितिका कमठान । Nov 19 2022 6:47PM

फीफा विश्व कप में गोल, खिलाड़ी,मैदान आदि का जितना क्रेज होता है उससे कही अधिक क्रेज फुटबॉल थीम सॉन्ग का होता है। फुटबॉल के महासंग्राम के साथ ही विश्व कप में थीम सॉन्ग की भी खास जगह होती है। इस वर्ष के थीम सॉन्ग "हय्या हय्या" को त्रिनिदाद कार्डोना, डेविडो और आयशा ने बनाया है।

फीफा विश्व कप को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस जितने उत्साहित रहते हैं उससे कही अधिक उत्साह उनके बीच फीफा थीम सॉन्ग को लेकर भी होता है। फीफा थीम सॉन्ग फीफा एंथम होता है, जो हमेशा फुटबॉल फैंस पर अपनी खास पहचान छोड़ने में कामयाब रहते है।

इस वर्ष का थीम सॉन्ग हय्या हय्या है जिसे त्रिनिदाद कार्डोना, डेविडो और आयशा ने मिलकर बनाया है। ये थीम सॉन्ग दरअसल कई गानों का कलेक्शन है। आइए अब तक के खास फुटबॉल थीम सॉन्ग पर नजर डालते है।

फीफा वर्ल्ड कप के दौरान जारी होने वाला एंथम सॉन्ग फुटबॉल प्रेमियों के लिए काफी खास होता है। ये एंथन सॉन्ग वर्ष 1990 से लेकर हर विश्व कप के दौरान जारी किए गए है। इनकी खासियत है कि ये फुटबॉल प्रशंसकों के दिल में खास जगह हासिल करते है। 

टू बी नंबर वन

वर्ष 1990 में इटली में आयोजित हुए फीफा विश्व कप के दौरान एंथन सॉन्ग टू बी नंबर वन था। ये गाना काफी खास है क्योंकि फीफा के इतिहास में ये पहला गाना था जो एंथम के तौर पर रिलीज हुआ था। ये एंथम स्लो रॉक सॉन्ग था जिसे जियोर्जियो ने अपनी आवाज दी थी। ये गाना अंग्रेजी और इतालवी भाषा में रिलीज हुआ था।

ग्लोरीलैंड

फुटबॉल विश्वकप का मेजबान वर्ष 1994 में अमेरिका था। इस बार डेरिल हॉल और साउंड्स ऑफ ब्लैकनेस द्वारा एंथम सॉन्ग बनाया गया था जिसका नाम ग्लोरीलैंड था। ये उस समय का काफी चर्चित गाना था जिसमें 90 के दशक के क्लासिक अमेरिकी स्लो पॉप गानों से प्रेरित होकर लिया गया था।

द कप ऑफ लाइफ

वर्ष 1998 में फ्रांस में हुए विश्व कप के लिए द कप ऑफ लाइफ सॉन्ग को रिलीज किया गया था। रिकी मार्टिन का ये गाना जल्द ही सेंसेशन बन गया था। आज के समय में भी ये फीफा के सबसे फेमस गीतों में शामिल है।

बूम

वर्ष 2002 में साउथ कोरिया और जापान ने संयुक्त तौर से विश्व कप की मेजबानी की थी। इस वर्ष बूम सान्ग को रिलीज किया गया था। फीफा के सबसे प्रमुख गीतों में इसे शामिल किया गया है। आइटम सॉन्ग को अमेरिकी गायक अनास्तासिया ने गाया था। इसके लिरिस्क्स ग्लेन बैलार्ड ने लिखे थे।

द आइटम ऑफ अवर लाइव्स

फीफा वर्ल्ड कप 2006 की मेजबानी जर्मनी के पास थी। इस दौरान द टाइम ऑफ अवर लाइव्स गीत को रिलीज किया गया था। इस गाने को टोनी ब्रेक्सटन और बहुराष्ट्रीय ओपेरा बैंड II डिवो द्वारा प्रदर्शित किया गया था। 

वाका वाका

वाका वाका ऐसा गाना है जो फीफा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक फेमस गानों में शुमार है। इस गाने को कोलंबियाई सिंगर शकिरा ने गाया था। वाका वाका ऐसा गाना है जो दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए 2010 में रिलीज हुआ था, मगर आज के समय में भी ये गाना फुटबॉल फैंस की जुबां पर है।

वी आर वन

ब्राजील में वर्ष 2014 में विश्व कप का आयोजन हुआ था, जिसमें पिटबुल ने वी आर वन गीत को गाया था। ब्राजील के लोक संगीत की झलक लिए इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था।

लाइव इट अप

फीफा विश्व कप 2018 में हाई टेम्पो में बने लाइव इट अप गाने को पेश किया गया था। इस सॉन्ग को निकी जैम ने प्रस्तुत किया था। इस गाने पर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ और अल्बानियाई गायक एरा इस्ट्रेफी ने प्रस्तुति दी थी।

हय्या हय्या

इस वर्ष कतर में विश्व कप 2022 का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष फीफा एंथम हय्या हय्या रखा गया है, जिसे त्रिनिदाद कार्डोना, डेविडो और आयशा ने मिलकर बनाया है। ये गाना काफी खास है। इसमें पारंपरिक अरबी संगीत की झलक भी देखने को मिल रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़